अमर उजाला, देहरादून में वरिष्ठ पर पर कार्यरत रहे पत्रकार चेतन गुरुंग ने अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. चेतन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच चल रही थी. बताया जा रहा है कि उनका तबादला भी देहरादून से बाहर कर दिया गया था. चेतन ने अपनी नई पारी की शुरुआत देहरादून में ही शाह टाइम्स से की है. चेतन को पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का करीबी माना जाता रहा है. उन्होंने शाह टाइम्स में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. उल्लेखनीय है कि शाह टाइम्स का प्रकाशन नोएडा समेत कई स्थानों से होता है.





