Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आज पहली अप्रैल फूल्स-डे पर (कपिल) ‘सिब्बल्स-डे’ का आयोजन

: राजघाट, सुबह 11 से शाम 5 बजे : इंटरनेट सेंसरशिप के खिलाफ हमारे अभियान के तहत इस रविवार 1 अप्रैल को राजघाट पर सूचना प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल के साथ हम सिब्बल्स डे मना रहे हैं. पिछले एक साल में मंत्री महोदय के प्री-सेंसरशिप पर दिये गए बयान सारी दुनिया में हंसी का विषय बन गए. आईटी एक्ट में 2011 में किये गए संशोधनों के बाद दुनिया के बीच भारत की छवि एक डेमोक्रेटिक देश की न होकर तानाशाह की हो गई है और इसके जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि माननीय कपिल सिब्बल जी ही हैं. यह हम नहीं जर्नलिस्ट्स के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स’ का कहना है. संगठन ने हाल ही में दुनिया भर के उन देशों की सूची तैयार की थी जहां इंटरनेट पर सेंसरशिप लगाई गई है और भारत को ‘एनिमीज आफ द इंटरनेट’ की लिस्ट में आब्जर्वेशन के लिए रखा गया.

मूर्खता से भरपूर रहेगा यह कार्यक्रम : देश से आई टी एक्ट को हटाने और इंटरनेट पर सरकार के सकारात्मक रवैये की मांग करते हुए दिल्ली के तमाम ब्लागर्स, इंटरनेट यूजर्स, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता रविवार को राजघाट परिसर में एकत्र हो रहे हैं. जोकर टोपी (जिसमें ‘मैं हूं सिब्बल’ लिखा होगा) पहने हुए हाथों में सीटी लेकर हम सभी लोग गांधीवादी तरीके से राजघाट पर मूर्खता के गीत गाएंगे और एक दूसरे को मूर्खता पूर्ण तरीकों से गिफ्ट देकर और केक काट कर फूल्स डे विश करेंगे. इस दौरान भारत में इंटरनेट को मूर्खता पूर्ण तरीकों से सेंसर किये जाने की पुरानी घटनाओं को याद कर ठहाके भी लगाए जाएंगें.

आपके लिये हमारा स्पेशल गिफ्ट हैम्पर : आपके लिये हमने एक स्पेशल गिफ्ट हैम्पर भी तैयार कर रखा है जिसमें एक सिब्बल कैप (जोकर कैप), सींटी, चुटकुलों की किताब, कुछ गुब्बारे, सांप सीठी और लूडो शामिल है. कृपया इसे लेना न भूलें.  संपर्क करें- वेबसाइट- www.saveyourvoice.in फेसबुक- www.facebook.com/saveyourvoice मोबाइल- 9810659060, 9717900302, 8287460630, 09336505530, 07499219770

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...