राज्य सभा टीवी में फिर से तमाशा हो गया. इस बार आउटपुट हेड प्रोग्रामिंग की एक सीनियर पत्रकार की गालियों के शिकार बन गए. मामला दरअसल आउटपुट में ज़बरदस्ती सभी के काम में टांग अड़ाने और एक दूसरी महिला पत्रकार से जुड़ा है. आउटपुट हेड इस बार भी बगैर सोचे समझे सांस्कृतिक प्रोग्रामिंग से जुड़ी एक महिला पत्रकार से भिड़ गए. ये जाने बिना कि ये महिला पत्रकार इनसे भी ऊँची पहुँच के ज़रिये राज्य सभा में हैं. इनके पति दूरदर्शन में उच्च पद पर हैं और नौकरी की इन्हें खास परवाह भी नहीं.
मामला यह है कि इन्हें सहायक के तौर पर जो कर्मी मिली है उससे इनकी बिलकुल नहीं बनती. कई महीने से उसे हटाने की मांग कर रही हैं मगर आउटपुट वाले महाशय हर बार उस लड़की को लेकर सबसे भिड़े रहते हैं. मगर इस बार मामला उल्टा पड़ गया. महाशय भिड़े और फिर शुरू हुई गालियों की ऐसी बौछार कि सभी ने कान बंद कर लिए. सारा स्टाफ तमाशा देखने इकठ्ठा हो गया, यहाँ तक कि सीईओ से लेकर इनपुट हेड, प्रोग्रामिंग वाले और कैमरा यूनिट वाले भी आ गए. जमकर तमाशा हुआ. मगर महाशय पर कोई असर नज़र नहीं आया. इतनी गाली खायी और बाद में मुस्कराते हुए अपने केबिन में जाकर बैठ गए. अब देखिये उच्च अधिकारी मामले में क्या करते हैं क्योंकि इस बार शिकायत किसी ने नहीं की है बल्कि सब ही घटना के चश्मदीद हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





