दैनिक भास्कर के मजबूत आधार स्तंभों में से एक रहे यतीश राजावत का अध्याय दैनिक भास्कर से समाप्त हो गया है. यतीश नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं यानी जल्द ही वो संस्थान से विदाई लेने वाले हैं. कभी भास्कर के मजबूत संपादकों में गिने जाने वाले यतीश की विदाई किस कारण से हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर है कि यतीश की जगह इकोनॉमिक्स टाइम्स से रोहित शरण को मैनेजिंग एडिटर बनाकर लाया गया है. यतीश राजावत से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला. बताया जा रहा है कि जल्द ही भास्कर में कुछ और संपादकों के इधर-उधर होने की संभावना है.





