पी7 न्यूज, मुंबई से खबर है कि प्रदीप कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. प्रदीप ने अपनी नई पारी शीघ्र लांच होने जा रहे मराठी चैनल जय महाराष्ट्रा से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें करेस्पांडेंट बनाया गया है. प्रदीप इसके पहले वॉयस ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया और मी मराठी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. प्रदीप की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.
मी मराठी, मुंबई से खबर है कि अल्ताफ शेख ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अल्ताफ ने भी अपनी नई पारी जय महाराष्ट्रा से शुरू की है. उन्हें भी यहां पर करेस्पांडेंट बनाया गया है. अल्ताफ इसके पहले लाइव इंडिया को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
इन दोनों के अलावा प्रवीण मरगले ने भी जय महाराष्ट्रा से अपनी नई पारी शुरू की है. प्रवीण को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें ट्रेनी रिपोर्टर बनाया गया है. यह इनकी पहली नौकरी है. इसके पहले वे कुछ चैनलों में इंटर्नशिप कर चुके हैं.





