तिरूवनंतपुरम : प्रख्यात लेखक और पत्रकार एम जे अकबर ने आज कहा कि मीडियाकर्मियों के भ्रष्ट आचरण की एक निश्चित दायरे में रहकर जांच की जानी चाहिये क्योंकि भ्रष्ट मीडिया समाज में सकारात्मक बदलाव नहीं कर सकता। अकबर ने कहा कि आपातकालीन समय की तरह वर्तमान समय के पत्रकार ‘प्रबंधन के दबाव में’ ‘कई भगवानों के सामने के लिये झुकने को बाध्य’ हैं ।





