हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि आदर्श शुक्ला का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. आदर्श को कुछ दिन पहले फोर्स लीव पर भेज दिया गया था. इनके तबादले को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं. सूत्रों का कहना है कि कुछ महीने पहले आदर्श ने गाजीपुर दौरे के दौरान एक होटल में शराब पीकर जमकर हंगामेबाजी की थी. इसकी शिकायत मिलने पर प्रबंधन ने इसकी खिलाफ जांच बैठा दी थी, जांच में यह आरोप सही पाए जाने पर उन्हें फोर्स लीव पर भेज दिया गया था.
वहीं दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि किसी बात को लेकर इनका स्थानीय संपादक से बहस हो गई थी. इसके बाद से ये बीमारी के चलते आफिस नहीं आ रहे थे. इस वजह से इनका तबादला लखनऊ के लिए हुआ है. हालांकि इस संदर्भ में सच जानने के लिए आदर्श शुक्ला को फोन किया गया पर उन्होंने फोन पिक नहीं किया, जिससे उनका पक्ष पता नहीं चल पाया.






