वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुस्तान, इलाहाबाद के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की माता सावित्री देवी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया. वे लगभग 62 साल की थीं. उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उन्होंने आखिरी सांस ली. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसा कुंड श्मशान घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके पति सीताराम शुक्ल ने दी. सावित्री देवी अपने पीछे पति समेत दो पुत्र तथा एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. सावित्री देवी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है.





