Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण समूह की घोषणा : अब उनका हुआ नईदुनिया

 लंबे कयासों, चर्चाओं तथा छंटनी के कसैले फैसलों के बीच जागरण प्रकाशन ने अंतत: नईदुनिया मीडिया लिमिटेड के अधिग्रहण की आधिकारिक घोषणा कर दी है. जागरण समूह ने इसके साथ ही नईदुनिया का प्रकाशन करने वाली इंदौर बेस्‍ड मूल कंपनी 'सुवी इंफो मैनेजमेंट' का भी अधिग्रहण कर लिया है. इसकी जानकारी जागरण ने बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को भी दे दी है. इसके साथ ही नईदुनिया को लेकर चल रहे कयासों और चर्चाओं का अंत हो गया है.

 लंबे कयासों, चर्चाओं तथा छंटनी के कसैले फैसलों के बीच जागरण प्रकाशन ने अंतत: नईदुनिया मीडिया लिमिटेड के अधिग्रहण की आधिकारिक घोषणा कर दी है. जागरण समूह ने इसके साथ ही नईदुनिया का प्रकाशन करने वाली इंदौर बेस्‍ड मूल कंपनी 'सुवी इंफो मैनेजमेंट' का भी अधिग्रहण कर लिया है. इसकी जानकारी जागरण ने बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को भी दे दी है. इसके साथ ही नईदुनिया को लेकर चल रहे कयासों और चर्चाओं का अंत हो गया है.

जागरण प्रकाश के चेयरमैन और एमडी महेंद्र मोहन गुप्‍ता द्वारा जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई है. श्री गुप्‍ता ने कहा है कि जागरण समूह ने नईदुनिया के अधिग्रहण करने का कदम सेंट्रल इंडिया में समूह के विस्‍तार तथा मजबूती के उठाया है. नईदुनिया के पास एक मजबूत टीम तथा बेहतरीन ब्रांड है, जिसने पिछले कई दशक से अखबार की संपादकीय सर्वोच्‍चता को बरकरार रखा है. मिड डे के बाद नईदुनिया का अधिग्रहण हमारे विस्‍तार नीति के लिए अच्‍छा कदम है. हमारी रणनीति योजना के अनुसार सही दिशा में चल रही है.

गौरतलब है कि जागरण समूह ने नईदुनिया के अलावा कुछ वर्षों में मिड डे, इंकलाब, सिटी प्‍लस जैसे ब्रांडों का अधिग्रहण किया है. उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य भारत में नईदुनिया एक जाना माना ब्रांड है. इस अखबार की लांचिग आजादी के शीघ्र बाद 1947 में की गई थी. इंदौर बेस्‍ड सुवी इंफो ने इस अखबार को लांच किया था, जिसके बाद इसका विस्‍तार ग्‍वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर तथा दिल्‍ली-एनसीआर में किया गया था. हालांकि डील से पहले ही प्रबंधन ने अपने दिल्‍ली-एनसीआर एडिशन को बंद कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि जागरण समूह ने नईदुनिया का अधिग्रहण लगभग 300 करोड़ रुपये में किया है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...