इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू को पत्र लिखकर मेघालय में एक विधायक फाउंडर स्ट्रॉंग काजी के उचित कदम उठाए जाने की मांग की है. आईजेयू के अध्यक्ष एसएन सिन्हा तथा महासचिव देवुलापाल ने जस्टिस काटजू से मांग की है कि वे इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराएं तथा दोषी विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करें.
गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा में विधायक काजी ने फोटो जर्नलिस्ट वाल्टन लिटन को पीट दिया था. उनका गुस्सा इस बात को लेकर था कि वाल्टन ने विधानसभा में उनका सोता हुआ फोटो खींच लिया था तथा उसका प्रकाशन हो गया था. आईजेयू द्वारा जस्टिस काटजू को भेजा गया पत्र.






