नईदुनिया से नेशनल दुनिया की ओर कदम रखने वाली टीम की एकजुटता को करारा झटका लगा है. खबर है कि गुडग़ांव के वरिष्ठ क्राईम रिपोर्टर राकेश गर्ग ने नेशनल दुनिया में ठीक से काम शुरू करने से पूर्व ही अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया है. गुडग़ांव में 28 साल से क्राईम रिपोर्टिंग में अपना परचम लहरा चुके राकेश गर्ग का जाना नेशनल दुनिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राकेश नईदुनिया से पहले अमर उजाला और हिंदुस्तान में लम्बे समय तक काम कर चुके हैं.





