बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने आज अपने मीडिया सलाहकार आर पी जगदीशा को बर्खास्त कर दिया। जगदीशा को येदियुरप्पा का विश्वासपात्र माना जाता है। पत्रकार जगदीशा को येदियुरप्पा ने उस समय मीडिया सलाहकार नियुक्त किया था जब वह मुख्यमंत्री थे। वह येदियुरप्पा के पद से हटने और सदानंद गौड़ा के कार्यभार संभालने के बाद भी इस पद पर बने रहे। जगदीशा ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।






