Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पूछताछ से परेशान जेम्‍स मर्डोक का बीस्‍काइबी से भी इस्‍तीफा

: निकोलस फर्गुसन बनेंगे नए चेयरमैन : लंदन : फोन हैकिंग कांड से जुड़ी पूछताछ से परेशान होकर जेम्स मर्डोक ने ब्रिटेन की सैटेलाइट प्रसारण कंपनी बीस्काइबी के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले फरवरी में मर्डोक ने न्यूज इंटरनेशनल के कार्यकारी चेयरमैन से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के छोटे बेटे जेम्स फोन हैकिंग विवाद के चलते सांसदों के समक्ष दो बार पेश हो चुके हैं।

बीस्काइबी में मर्डोक की जगह डिप्टी चेयरमैन निकोलस फर्गुसन ले रहे हैं। जेम्स के इस्तीफे की खबर की पुष्टि बीस्काइबी ने कर दी है। वह बोर्ड में गैर कार्यकारी निदेशक बने रहेंगे। नवंबर में बीस्काइबी के 40 प्रतिशत से अधिक स्वतंत्र निदेशकों ने जेम्स के बोर्ड में पुनर्निवाचन के खिलाफ मतदान किया था। बीस्काइबी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली मूल कंपनी न्यूज कॉर्प का पूर्णरूप से अधिग्रहण करना चाहती थी, लेकिन समाचार संग्रह में अनैतिक रास्ते अपनाने के आरोपों के बीच राजनीतिक दबाव बढ़ने के चलते उसने बोली वापस ले ली। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...