: अनिल आई नेक्स्ट पहुंचे : भास्कर डॉट कॉम, भोपाल के संपादकीय प्रभारी व कार्यकारी संपादक अनुज खरे का तबादला प्रबंधन ने नोएडा के लिए कर दिया है. खबर है कि उन्हें नोएडा में स्थित भास्कर के वेब डिवीजन के ऑफिस में लाया गया है. अनुज की पहचान एक व्यंग्यकार के रूप में भी है. अनुज लम्बे समय से भास्कर से जुड़े हुए हैं. उनकी जगह दैनिक भास्कर, अलवर के संपादकीय प्रभारी सुधीर मिश्रा को भास्कर डॉट कॉम का प्रभारी बनाए जाने की सूचना है. अनुज की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है.
दूसरी तरफ आई नेक्स्ट, बरेली से खबर है कि अनिल पटेल ने अपनी नई पारी शुरू की है. अनिल को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. वे पिछले पांच सालों पत्रकारिता में सक्रिय है. अनिल हरिभूमि, दिल्ली से इस्तीफा देकर बरेली पहुंचे हैं. इसके पहले से सहारा समय और पंजाब केसरी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





