बेतिया से खबर है कि पूरी टीम को सस्पेंड किए जाने के बाद प्रबंधन ने नई भर्तियां शुरू कर दी हैं. हटाए गए लोगों को अब तक कोई कारण नहीं बताया गया है. मोतिहारी के चीफ रविभूषण सिन्हा तथा अनिल तिवारी अखबार का कामकाज संभाले हुए हैं. खबर है कि इन लोगों ने नई नियुक्तियां शुरू कर दी हैं. जानकारी के अनुसार मनोज राव, परमानंद, निशांत ठाकुर तथा आशीष राव को अखबार के साथ जोड़ा गया है. जल्द ही ये लोग ज्वाइन कर लेंगे.
बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने सस्पेंड किए गए ब्यूरोचीफ संजय उपाध्याय, अमित कुमार, केके मिश्रा, प्रेमचंद पाण्डेय, शिवचंद्र पाण्डेय, संजीव कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार, करुणेश तथा मधुसूदन को कार्यालय आने से मना कर दिया है. ये लोग जब सस्पेंशन का कारण जानने तथा काम करने पहुंचे तो इन लोगों को संपादक से बात करने को कहा गया.
इस बारे में जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ सकते हैं – जागरण प्रबंधन ने बेतिया की पूरी टीम को सस्पेंड किया





