Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एक मंत्री के इशारे पर इंडियन एक्‍सप्रेस ने छापी सेना के कूच की खबर!

नई दिल्ली : 16-17 जनवरी की रात कथित तौर पर सेना की दो टुकड़ियों के दिल्ली की ओर आने से केंद्र सरकार में मची खलबली की खबर के मास्टर माइंड सरकार में ही शामिल एक मंत्री हैं। अंग्रेजी अखबार 'द संडे गार्जियन' ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मंत्री अपने करीबी रिश्तेदार के जरिए रक्षा से जुड़े सामानों की खरीद फरोख्त करने वाली लॉबी से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लॉबी सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को हटाने पर आमादा है।

नई दिल्ली : 16-17 जनवरी की रात कथित तौर पर सेना की दो टुकड़ियों के दिल्ली की ओर आने से केंद्र सरकार में मची खलबली की खबर के मास्टर माइंड सरकार में ही शामिल एक मंत्री हैं। अंग्रेजी अखबार 'द संडे गार्जियन' ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मंत्री अपने करीबी रिश्तेदार के जरिए रक्षा से जुड़े सामानों की खरीद फरोख्त करने वाली लॉबी से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लॉबी सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को हटाने पर आमादा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'बुधवार को छपी खबर के पीछे भी यही मंत्री है। मंत्री को उम्मीद थी कि खबर छपने के बाद राजनीतिक बिरादरी जनरल वीके सिंह के खिलाफ हो जाएगी। साथ ही खबर से यह उम्मीद भी थी कि राजनीतिक बिरादरी पाकिस्तान जैसे हालात बनने की आशंका को देखते हुए एकजुट हो जाएंगे।' लेकिन अखबार ने आगे लिखा, 'सवालों के घेरे में मौजूद मंत्री ने प्रधानमंत्री और मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री की तरफ से आए जवाब को लेकर गलत अनुमान लगा लिया। मंत्री को लगता था कि सेना प्रमुख से तनावपूर्ण रिश्ते को देखते हुए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर देंगे। लेकिन वास्तविकता में दोनों सामने आए और खबर का पुरजोर खंडन किया।'

दूसरी तरफ, बुधवार को सेना के दिल्ली कूच करने की खबर छापने वाले अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने गुरुवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्टमें कहा है कि रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति रक्षा सचिव की सफाई से संतुष्ट नहीं है। इस बीच, रक्षा मामलों की स्थायी समिति के दो सदस्यों-नरेश गुजराल और असादुद्दीन ओवेसी ने सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को तलब करने की मांग की है। नरेश गुजराल संसदीय समिति के अध्यक्ष सतपाल महाराज को चिट्ठी लिखने की तैयारी में हैं। इस चिट्ठी में गुजराल यह मांग कर सकते हैं कि जनरल सिंह से इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट पर सफाई मांगे जाने के अलावा देश की रक्षा तैयारियों पर प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी के 'लीक' होने पर भी उनका पक्ष जाना चाहिए। 

बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सेना की दो टुकड़ियों के दिल्ली की तरफ आने को लेकर सरकार ने उन्हें मलेशिया दौरे को बीच में छोड़कर वापस आने को कहा था। शर्मा ने सफाई दी कि वे इसलिए भारत लौटे थे कि अगले दिन सेना प्रमुख के उम्र विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में सुना जाने वाला था।

लेकिन शशिकांत शर्मा के साथ बैठक के बाद संसदीय समिति के एक सदस्य ने कहा, 'वह (रक्षा सचिव) वकील नहीं है। ऐसे वापस लौटने का क्या मतलब है?' खबर में बताया गया है कि ओवेसी ने रक्षा सचिव और तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों से पूछा कि अगर सेना की टुकड़ियों की मूवमेंट रूटीन थी तो उन्हें वापस क्यों भेजा गया? समिति में शामिल सदस्यों ने सेना और रक्षा मंत्रालय से संसदीय समिति की 9 अप्रैल की अगली बैठक में पूरे मामले पर सफाई मांगी है। समिति में शामिल एक कांग्रेसी सांसद ने कहा, 'हमने कई सवाल पूछे। लेकिन रक्षा सचिव ने कहा कि वह किसी अख़बार की खबर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं, लेकिन यह जवाब नहीं है।' साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...