Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ह्वाइट हाउस से निकल रहा है नेशनल दुनिया, एनडीएमसी से शिकायत

आलोक मेहता के नए अखबार नेशनल दुनिया को लांच हुए अभी एक सप्‍ताह भी नहीं बीते हैं कि शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है. इस नए अखबार का प्रकाशन मंडी हाउस के पास स्थित ह्वाइट हाउस के तीसरे तल से किया जा रहा है. यह इलाका पूरी तरह रेजिडेंसियल इलाका है. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार रेजिडेंसियल एरिया में किसी भी तरह की व्‍यवसायिक गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा सकता है. इस इलाके के कई लोग इसी आधार पर एनडीएमसी से शिकायत की है.

आलोक मेहता के नए अखबार नेशनल दुनिया को लांच हुए अभी एक सप्‍ताह भी नहीं बीते हैं कि शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है. इस नए अखबार का प्रकाशन मंडी हाउस के पास स्थित ह्वाइट हाउस के तीसरे तल से किया जा रहा है. यह इलाका पूरी तरह रेजिडेंसियल इलाका है. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार रेजिडेंसियल एरिया में किसी भी तरह की व्‍यवसायिक गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा सकता है. इस इलाके के कई लोग इसी आधार पर एनडीएमसी से शिकायत की है.

उल्‍लेखनीय है कि आलोक मेहता एंड कंपनी इससे पहले नईदुनिया अखबार से जुड़ी हुई थी. जिसका प्रकाशन कनॉट प्‍लेस के कामर्शियल इलाके से किया जा रहा था. जागरण द्वारा इस अखबार का अधिग्रहण किए जाने के बाद आलोक मेहता ने नेशनल दुनिया नाम से एक नए अखबार का प्रकाशन शुरू किया है तथा नईदुनिया की पूरी टीम को इस अखबार से जोड़ लिया. इसके बाद नईदुनिया के ऑफिस को छोड़कर नेशनल दुनिया की पूरी टीम मंडी हाउस के पास स्थिति ह्वाइट हाउस बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई. यहीं से अखबार का प्रकाशन शुरू किया गया है.

एनडीएमसी से शिकायत करने वालों का कहना है कि कुछ कद्दावर कांग्रेसी नेताओं तथा मंत्रियों का पैसा लगा होने के चलते ही नेशनल दुनिया की टीम को रेजिडेंसियल इलाके में भवन उपलब्‍ध करा दिया गया. अखबार की टीम सुप्रीम कोर्ट के बगल में ही कामर्शियल गतिविधियां संचालित करके उसके आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है. एनडीएमसी से शिकायत करने वालों ने जल्‍द से जल्‍द अखबार के कार्यालय को रेजिडेंसियल इलाके से हटाने को कहा है. उनका आरोप है कि कामर्शियल गतिविधियां संचालित होने से उन्‍हें परेशानी हो रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...