: चंद्रेशखर ब्यूरो से हटाए गए : एचटी, चंडीगढ़ से खबर है कि सुलेश गोस्वामी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. सुलेश ने अपनी नई पारी आज समाज, चंडीगढ़ के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर मैनेजर मीडिया मार्केटिंग बनाया गया है. सुलेश पिछले डेढ़ दशक से इस फील्ड में सक्रिय रहे हैं. वे एचटी के अलावा इंडियन एक्सप्रेस को भी अपनी लम्बी सेवा दे चुके हैं. सुलेश ने आज समाज के साथ काम शुरू कर दिया है.
हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि संपादक गिरीश गुरनानी ने ब्यूरो में तैनात चंद्रशेखर बुदाकोती को कांग्रेस बीट से हटा दिया है. उनकी जगह दर्शन सिंह रावत को कांग्रेस बीट सौंपी गई है. इसके पहले ब्यूरो से रिपोर्टर भास्कर को भी हटा दिया गया था. संभावना है कि कुछ और फेरबदल किए जा सकते हैं.





