दैनिक जागरण के यूनिटों में चल रहे रूटीन बदलाव में यूपी के बाद अब बिहार में भी कुछ आंतरिक बदलाव हुए हैं. दैनिक जागरण, पटना से खबर है कि कई लोगों के डेस्क तथा डेस्टीनेशन बदले गए हैं. इनपुट में सेकेंड इंचार्ज के रूप में काम देख रहे रवींद्र पाण्डेय को आउटपुट हेड बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है. रवींद्र इलाहाबाद तथा कोलकाता में भी जागरण से जुड़े रहे हैं. कोलकाता से उनका तबादला पटना के लिए कर दिया गया था, तब से इनपुट हेड अनिल तिवारी के सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे. इस बीच कई बार उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया गया था.
रिपोर्टिंग में तैनात प्रमोद कुमार सिंह तथा लखन सिंह को भी आउटपुट में लाया गया है. इन लोगों को रवींद्र पाण्डेय के सहयोगी बनाया गया है. अब तक आउटपुट की जिम्मेदारी संभाल रहे बीबी सिंह को इनपुट में भेज दिया गया है. वे अनिल तिवारी को सहयोग देंगे. जिलों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. डेस्क पर तैनात मुकेश कुमार को सीवान जिले का नया प्रभारी बनाया गया है. सीवान के प्रभारी राकेश कुमार सिंह को छपरा भेजा जा रहा है. छपरा के प्रभारी शिवाकांत ओझा वैशाली (हाजीपुर) में अखबार की कमान संभालेंगे. पटना में इनपुट में नगर निगम बीट और प्रशासन देख रहे जितेंद्र कुमार को आउटपुट में भेज दिया गया है. बिहार शरीफ के प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को भी यूनिट में बुला लिया गया है. उन्हें आउटपुट में लाया गया है. उनकी जगह अभी किसे भेजा जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





