सैफई के प्रेस फोटोग्राफर रवि की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. रवि बीते एक अप्रैल की शाम अपने गांव नगला सुभान से पैदल सैफई की ओर जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया तथा फरार हो गया. कुछ लोगों ने गंभीर हालत में रवि को सैफई स्थित ग्रामीण आयर्विज्ञान एवं अनुसंधान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था.
रवि को मिनी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक डा. एसपी सिंह, डा. वीके सिंह मौर्या और डा. अनुराग के नेतृत्व में उसका इलाज चल रहा था. पर सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका. बीती रात ढाई बजे उसका निधन हो गया. रवि के निधन पर सांसद धर्मेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख तेज प्रताप यादव, सुघर सिंह, देवब्रत गुप्ता, अश्वनी शुक्ला, वीपी सिंह यादव, राजनारायण यादव, हृदेश यादव, शिशुपाल सिंह यादव, संतोष यादव, अवधेश ठेकेदार, रामबाबू प्रधान, शिवराज फौजी, गजेंद्र आचार्य, दशरथ यादव, चंदगी राम, एपी यादव, सुरेंद्र यादव पप्पू, राकेश यादव, सुनील ठाकुर, राधाकृष्ण यादव आदि ने शोक जताया है.






