युवा पत्रकार अचलेंद्र कटियार ने आज समाज, दिल्ली से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक बार फिर हिन्दुस्तान, दिल्ली का दामन थामा है. अचलेंद्र का यहां सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. मूलतः कानपुर के रहने वाले अचलेंद्र कटियार ने अपने करियर की शुरुआत डीएलए, मेरठ से की थी, डीएलए छोड़ कर वे हिन्दुस्तान, कानपुर चले गए थे, फिर वहां से आई नेक्स्ट. आई नेक्स्ट में लम्बे समय तक काम करने के बाद वह पिछले एक साल से आज समाज, दिल्ली में जरनल डेस्क पर काम कर रहे थे.
अचलेंद्र ने पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया से की है. अचलेंद्र को अपराध, राजनीति और खेल की ख़बरों की अच्छी समझ है. अचलेंद्र ने एक साल पहले आज समाज के नई दिल्ली ऑफिस में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया था लेकिन तत्कालीन प्रधान सम्पादक रहे राहुल देव ने अचलेंद्र की काबिलियत को देखते हुए उन्हें जरनल डेस्क की जिम्मेदारी सौंप रखी थी. बताया जा रहा है कि आज समाज के जनरल डेस्क को अंबाला भेजे जाने के चलते अचलेंद्र ने अखबार का बाय बोला है.





