Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पीपुल्‍स समाचार की आर्थिक हालत खराब, मनोज एवं आदेश का इस्‍तीफा

मध्‍य प्रदेश के बहुसंस्‍करणों वाले अखबार पीपुल्‍स समाचार के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. इस अखबार के मैगजीन के पेज घटा दिए गए हैं. माई लेडी, एजुकेशन करियर जैसे अतरिक्‍तांक संडे में मर्ज कर दिए गए हैं. मैगजीन के भी तीस से ज्‍यादा पेज कम कर दिए गए हैं. अखबार की आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो चुकी है. पिछले काफी समय से पत्रकारों को समय से सेलरी नहीं मिल रही है. पीपुल्‍स समाचार के लगभग सभी यूनिटों का यही हाल है.

पीपुल्‍स समाचार, ग्‍वालियर में भी ऐसा ही हाल है. वहां भी बीच में खबर आई थी कि प्रबंधन ने इस यूनिट से जुड़े सभी ब्‍यूरो को सेलरी मोड से निकालकर कमिशन मोड में ला दिया गया है. प्रबंधन का कहना है कि वो सिर्फ पांच हजार देंगे बाकी का इंतजाम ब्‍यूरो को खुद करना होगा. बताया जा रहा है कि पीपुल्‍स समाचार के सभी यूनिटों की सेलरी लेट लतीफ चल रही है. भोपाल से खबर है कि इन्‍हीं परेशानियों के चलते मनोज राठौर और आदेश प्रताप भदौरिया ने इस्‍तीफा दे दिया है. मनोज जहां ईटीवी पहुंच गए हैं वहीं आदेश ने प्रदेश टुडे ज्‍वाइन कर लिया है. संभावना जताई जा रही है कि जल्‍द ही कुछ और लोग संस्‍थान से विदा हो सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...