सहारा समय न्यूज चैनल से खबर है कि कानपुर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे अनिरुद्ध सिंह को तरक्की देकर बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर उत्तर प्रदेश का ब्यूरो प्रमुख बना दिया गया है। अचानक अनिरुद्ध को उत्तर प्रदेश का ब्यूरो प्रमुख बनाकर के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्रकारिता के मानदंडों के प्रति हमेशा से सजग रहने वाले अनिरुद्ध सिंह 2005 में सहारा समय न्यूज चैनल में आये थे। कानपुर में काम करने के दौरान अनिरुद्ध को कानपुर से देहरादून रिपोर्टर के तौर पर भेजा गया था, उसके बाद तरक्की देकर कानपुर का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया।
प्रबंधन ने उनकी काबिलियत को उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया है। अभी तक ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे आलोक गुप्ता को एसएनबी कोर्डीनेटर बनाया गया है। इस तरह के परिवर्तन के बाद सहारा मे एकाएक नई हलचल पैदा हो गई है क्यों कि उपेंद्र राय के आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि कई लोगों पर गाज गिर सकती है या फिर उनको साइड लाइन किया जा सकता है, लेकिन इस बदलाव के बाद एक चर्चा यह भी शुरू हो गई है कि मेहनती और कामकाजी लोगों को भी तरजीह जरूर मिलेगी।
अनिरुद्ध ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, कानपुर से की थी। यहां से इस्तीफा देने के बाद वे अमर उजाला से जुड़ गए। तेज तर्रार पत्रकार माने जाने वाले अनिरुद्ध को अमर उजाला ने मुरादाबाद में सिटी इंचार्ज बनाया। यहां से इस्तीफा देने के बाद 2005 में सहारा समय ज्वाइन कर लिया था, तब से देहरादून, लखनऊ और कानपुर में सहारा को अपनी सेवाएं दे रहे थे।






