पटना के बाद अब दैनिक जागरण प्रबंधन ने मुजफ्फरपुर यूनिट में भी बदलाव किया है. वरिष्ठ पत्रकार एम. एखलाक को प्रादेशिक डेस्क से हटाकर कोआर्डिनेशन में भेज दिया गया है. अब तक कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव रंजन झा को प्रादेशिक डेस्क पर भेज दिया गया है. उन्हें जिम्मे अपना प्रदेश रहेगा तथा वे प्रादेशिक इंचार्ज राजीव शर्मा के सहयोगी के रूप में काम करेंगे. लोकल डेस्क पर तैनात सीनियर रिपोर्टर अमरेंद्र तिवारी को हटा दिया गया है. अमरेंद्र को इनपुट व आउटपुट के अलावा नवगठित डेस्क एसटीएफ पर भेज दिया गया है.
सिटी में रिपोर्टर अजय रत्न को भी वहां से हटाकर एसटीएफ में भेजा गया है. आउटपुट डेस्क पर तैनात रतन झा को भी एसटीएफ डेस्क पर भेजा गया है. इसके अलावा आउटपुट डेस्क पर तैनात वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर सक्सेना तथा फीचर डेस्क पर तैनात सब एडिटर अमृता सुमन को भी एसटीएफ पर लाया गया है. प्रादेशिक से हटाकर मृत्युंजय भारद्वाज को सिटी रिपोर्टिंग में लगाया गया है. प्रादेशिक डेस्क पर ही तैनात ओम प्रकाश दीपक को भी सिटी रिपोर्टिंग सौंपी गई है.
स्टेट डेस्क पर तैनात अमरनाथ झा को इनपुट में भेज दिया गया है. उन्हें इनपुट हेड रविकांत का सहयोगी बनाया गया है. प्रादेशिक डेस्क पर कार्यरत राजेश श्रीवास्तव को समस्तीपुर का ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. सुरेंद्र त्रिपाठी को भी यहां से बगहा भेजा जा रहा है. उन्हें बगहा का इंचार्ज बनाया गया है. समझा जा रहा है कि कुछ और बदलाव जल्द ही किए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि जागरण ने बेतिया की पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है.






