सड़क हादसे में मारे गए सैफई के प्रेस फोटोग्राफर रवि की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार हवन कर रवि की आत्मा की शांति की प्रार्थना की. उल्लेखनीय है कि रवि 1 अप्रैल को एक वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीन अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी.
श्रीकृष्ण यादव शास्त्री द्वारा विधि विधान से इस शांति हवन को सम्पन्न कराया गया. शांति हवन में रवि के सैकड़ों दोस्त और पत्रकारों ने हवन में आहूति दी तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया. हवन प्रमुख रूप से सुभाष त्रिपाठी, शिवराज यादव, सुरेन्द्र यादव पप्पू, हृदेश यादव, सुनील ठाकुर, अवधेश ठेकेदार, राजवीर सिंह ठेकेदार, सुघर सिंह, दिलफूल दिवाकर, नाजिम अल्वी, आशिफ खान, सन्तोष कुमार, रामकिशोर, वीपी सिंह, शीलेन्द्र यादव, वन्टू यादव, दिनेश यादव, वेदव्रत गुप्ता, अश्वनी शुक्ला, शिशुपाल यादव, अनुराग गुप्ता, सूबेदार सिंह, दिनेश यादव, विजय यादव, भूरे सिंह यादव, टिंकू यादव, संतोष यादव, हरिज्ञान यादव, प्रदीप यादव, रामदत्त जेई, संजीव कुमार जेई, मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.






