Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हेमंत बने हिमाचल दस्‍तक के संपादक, विनीत का न्‍यूज11 से इस्‍तीफा

दैनिक भास्‍कर, चंडीगढ़ में कार्यरत हेमंत कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे अब हिमाचल से प्रकाशित होने जा रहे नए अखबार हिमाचल दस्‍तक के साथ अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। हेमंत को अखबार का संपादक बनाया गया है। वे लम्‍बे समय से दैनिक भास्‍कर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखबार की टीम तैयार करने की जिम्‍मेदारी भी हेमंत को सौंपी गई है। 

दैनिक भास्‍कर, चंडीगढ़ में कार्यरत हेमंत कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे अब हिमाचल से प्रकाशित होने जा रहे नए अखबार हिमाचल दस्‍तक के साथ अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। हेमंत को अखबार का संपादक बनाया गया है। वे लम्‍बे समय से दैनिक भास्‍कर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखबार की टीम तैयार करने की जिम्‍मेदारी भी हेमंत को सौंपी गई है। 

न्यूज़11 के रामगढ़ जिला प्रभारी विनीत शर्मा ने प्रबंधन के रवैये से नाखुश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन चाहता था कि विनीत न्यूज़11 के बिजनेस पार्टनर बन जाएं तथा चैनल के काम से पहले केअर विजन चिट फंड कम्पनी के लिए काम करें। यह बात विनीत शर्मा को नागवार गुजरा, जिसके बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया। उनका कहना था कि वो रिपोर्टर हैं किसी चिटफंड कंपनी के एजेंट नहीं, जो इस तरह का काम करें। विनीत के इस्‍तीफा के बाद प्रबंधन ने एक व्‍यवसायी को चैनल का जिला प्रतिनिधि बनाया है। हरी नारायण सिंह के चैनल छोड़ दिए जाने के बाद चैनल की साख झारखण्ड में गिर रही है। प्रबंधन भी पत्रकारों को चैनल से ज्‍यादा अपने चिट फंड कंपनी का काम करने का दबाव बना रहा है। माना जा रहा है कि इसके चलते कुछ और लोग इस्‍तीफा दे सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...