लंदन के मशहूर ग्रॉसवेनर हाउस होटल को खरीदने के 1 साल बाद ही सहारा समूह विदेश में एक और बड़े अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है। इस बार सहारा समूह की नजर न्यूयार्क के द प्लाजा पर है। करीब 105 साल पुराने इस होटल को सहारा ग्रुप करीब 3,000 करोड़ रुपये में खरीद सकता है। सूत्रों के मुताबिक सहारा ये सौदा मौरिशस की अपनी सब्सिडियरी कंपनी एंबी वैली मॉरिशस लिमिटेड के जरिए कर सकता है। मालूम हो कि दिसंबर 2010 में सहारा समूह ने ग्रॉसवेनर हाउस होटल को खरीदा था।
मैनहटन की मशहूर इमारतों में शामिल द प्लाजा 20 मंजिलों वाला एक शानदार होटल है। सहारा अगर इस अधिग्रहण को पूरा कर लेता है तो किसी इंडियन कंपनी की विदेशी हॉस्पिटियालिटी सेक्टर में एक बहुत बड़ी पहुंच मानी जाएगी। साभार : सीएनबीसी





