हिंदुस्तान, चंदौली से खबर है कि पूर्व ब्यूरोचीफ आनंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि प्रबंधन ने उनके इस्तीफे पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, परन्तु वे ऑफिस नहीं जा रहे हैं. आनंद हिंदुस्तान को चंदौली जिले में एक दशक से ज्यादा समय से ब्यूरोचीफ के रूप में सेवा दे रहे थे. वे अखबार की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. कुछ महीने पहले बदलाव के क्रम में अनूप कर्णवाल को चंदौली का नया ब्यूरोचीफ बना दिया गया तथा ब्यूरो कार्यालय मुगलसराय में बना दिया गया.
इसके बाद भी जिले की खबरें बनारस आफिस दो मोडम सेंटरों से जा रही थीं. जिले की ज्यादातर खबरें मुगलसराय ब्यूरो कार्यालय से बनारस भेजी जाती थीं, जबकि आनंद सिंह के सेवा और वरिष्ठता को देखते हुए उनकी खबरें सीधे चंदौली से बनारस भेजे जाने का आदेश था. अब नये फरमान के तहत प्रबधंन ने आनंद सिंह को भी अपनी खबरें सीधे बनारस भेजने की बजाय वाया मुगलसराय भेजने का आदेश दिया गया, जो उनको को नागवार गुजारा. उन्होंने प्रबंधन के सामने अपनी बात स्पष्ट की परन्तु प्रबंधन के ना मानने पर उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया.
बताया जा रहा है कि वे खबरों को मुगलसराय भेजने के बजाय इस्तीफा देना ही बेहतर समझा. सूत्र बताते हैं कि अभी प्रबंधन ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. आनंद सिंह की गिनती जिले के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. लगभग दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय आनंद सिंह ने जिले में हिंदुस्तान को एक अलग पहचान दिलाई. उनके खबरों के तेवर का मुरीद तमाम लोग है. उन्होंने कंटेंट और बिजनेस दोनों में अखबार को अग्रणी रखा. वे बरेली में भी आज अखबार को लम्बे समय तक अपनी को सेवाएं दे चुके हैं. वे अब अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. आनंद का इस्तीफा हिंदुस्तान अखबार के लिए झटका माना जा रहा है.





