दैनिक भास्कर, बठिंडा यूनिट के डेस्क में सीनियर सब-एडिटर के पद पर तैनात अजीत धनखड़ ने भास्कर को अलविदा कह दिया है। वे चंडीगढ़ से पंजाब केसरी के साथ इसी पद से अपनी नई पारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अजीत का बठिंडा यूनिट को अलविदा कहना यहां काम के ज्यादा प्रेशर व राजनीति बताया गया है। गौरतलब है कि दो माह पहले ही भास्कर से संपादकीय साथी चंदन ठाकुर, नितिन सिंगला, फोटोग्राफर संजीव कुमार इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं इनसे पहले मनीष शर्मा, राजेश नेगी, लता मिश्रा, शशिंकात शर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं।
सूत्रों का कहना है कि जब से बठिंडा भास्कर के पूर्व ब्यूरो चीफ ऋतेश श्रीवास्तव ने प्रबंधन को इस्तीफा दिया था, तब से ही भास्कर के बुरे दिन शुरू हो गए। खबर यह भी मिली है कि बठिंडा यूनिट पिछले एक साल से घाटे में चल रहा है। इन दिनों बठिंडा यूनिट में संपादकीय साथियों की बेहद कमी के चलते काम कर रहे कर्मियों पर भी दोहरा बोझ बढ़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में और भी संपादकीय साथी भास्कर को अलविदा कह सकते हैं।






