दैनिक जागरण, बठिंडा के कार्यालय में क्राइम रिपोर्टर दिलबाग दानिश ने संस्थान को इस्तीफा देकर अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, फरीदकोट से शुरू की है। दिलबाग ने फरीदकोट के इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाला है। फरीदकोट में भास्कर का आफिस नहीं था और उन्हें एक अच्छे रिपोर्टर की जरूरत भी थी, इसलिए उन्होंने दिलबाग को अपने साथ जोड़ा है। क्राइम में बीट पर अच्छी पकड़ रखने वाले दिलबाग फरीदकोट जिले के शहर कोटकपूरा के मूल निवासी हैं। वह काफी समय से दैनिक जागरण प्रबंधन से अपने ट्रांसफर की बात कह रहे थे लेकिन बात सिरे न चढऩे पर उन्होंने अखबार से इस्तीफा देकर भास्कर का दामन थाम लिया।






