पहले से ही संपादकीय कर्मियों की कमी से जूझ रही दैनिक भास्कर, लुधियाना यूनिट को फिर झटका लगा है. दैनिक भास्कर, जम्मू से हाल में ही ट्रांसफर होकर दैनिक भास्कर, लुधियाना आए तीन सीनियर सब एडिटरों ने इस्तीफा दे दिया है. इनके नाम हैं नीलकांत, रवि कुमार और शशि गुलेरिया. सूत्रों का कहना है कि इनके इस्तीफे का कारण डेस्क पर क्षेत्रवाद की राजनीति है.
उधर, दैनिक भास्कर, पटियाला से खबर आ रही है कि पुलआउट के इंचार्ज सौरभ सूद कुछ वजहों से दुखी चल रहे हैं. उन्होंने भी पहली अप्रैल को अपना इस्तीफा न्यूज एडिटर रमन मीर को दे दिया है. ये चारों हिमाचल से प्रकाशित होने जा रहे डेली न्यूजपेपर 'हिमाचल दस्तक' से जुड़ रहे हैं.





