Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण जालन्धर में घपला! सर्कुलेशन मैनेजर का तबादला

: निशिकांत को झटका : आईआरएस के ताज़ा आंकड़ों में दैनिक जागरण के जालन्धर और लुधियाना संस्करणों को पंजाब केसरी तथा भास्कर के बाद तीसरे स्थान पर दिखाया गया है. इसके बाद जब दैनिक जागरण के मालिकों का परफारमेंस ठीक करने हेतु दबाव बढ़ा तो चीफ जनरल मैनेजर निशिकांत ठाकुर के एक साले और वहां के सर्कुलेशन मैनेजर जनाब एसी चन्द्रा ने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया.

: निशिकांत को झटका : आईआरएस के ताज़ा आंकड़ों में दैनिक जागरण के जालन्धर और लुधियाना संस्करणों को पंजाब केसरी तथा भास्कर के बाद तीसरे स्थान पर दिखाया गया है. इसके बाद जब दैनिक जागरण के मालिकों का परफारमेंस ठीक करने हेतु दबाव बढ़ा तो चीफ जनरल मैनेजर निशिकांत ठाकुर के एक साले और वहां के सर्कुलेशन मैनेजर जनाब एसी चन्द्रा ने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया.

पता चला है कि बड़े पैमाने पर कापी डम्प करने का काम शुरू कर दिया गया था और ज्यादा कापियां बिकते हुए दिखाकर आपसी व आंतरिक मिलीभगत से आंकड़ों को दुरुस्त किया जा रहा था. इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब दैनिक जागरण के मालिकों को मिली तो वे गुस्से में आ गए. मालिकों ने तुरंत एक्शन लेते हुए महोदय एसी चन्द्रा को जमशेदपुर के लिए रवाना कर दिया है.

इस घपले में बड़ी तोपों के फंसने की सम्भावना है. याद रहे कि ठाकुर साहिब के एक साले वरिष्ठ पत्रकार हैं. एक साले वरिष्ठ एच आर मैनेजर हैं. जिनका तबादला किया गया है, यह साले साहिब वरिष्ठ सर्कुलेशन मैनेजर थे. अभी सालों के साले क्या गुल खिला रहे हैं, बाद में पता चलेगा.

दैनिक जागरण, जालंधर में काम कर चुके और इन दिनों कनाडा में बतौर होस्ट व एंकर काम कर रहे पत्रकार ऋषि नागर की रिपोर्ट. ऋषि से संपर्क उनकी मेल आईडी [email protected] के जरिए किया जा सकता है. ऋषि की इस रिपोर्ट पर किसी को कुछ कहना हो तो वह नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकता है या [email protected] पर मेल कर सकता है. भड़ास की परंपरा रही है कि वह सेकेंड ओपिनियन को ज्यादा प्रमुखता से प्रकाशित करता है ताकि किसी सूचना के समस्त कोण, समस्त पेंच सामने आ सकें. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...