इलाहाबाद के एचटी के ब्यूरो चीफ रहे, इलाहाबाद न्यूज रिपोटर्स क्लब के सचिव रहे और वर्तमान में हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल के चीफ रंजन श्रीवास्तव के पिता राजेश्वर लाल श्रीवास्तव का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मूलत: कुशीनगर के निवासी राजेश्वर लाल श्रीवास्तव सहकारिता विभाग की सेवा से निवृत्त हुए थे। 72 वर्षीय राजेश्वर लाल अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
श्रीवास्तव का शनिवार 7 अप्रैल दोहपर भदभदा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव सहित पत्रकार, राजनेता, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने श्रीवास्तव के निधन शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता, नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर, भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।






