हिमाचल प्रदेश से जल्द ही प्रकाशित होने जा रहे दैनिक हिमाचल दस्तक दस्तक ने दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला में भी सेंध लगा दी है. खबर है कि अमर उजाला, शिमला और जम्मू से तीन सीनियर सब एडिटरों ने इस्तीफा देकर हिमाचल दस्तक ज्वाइन कर लिया है. इसमें अंकित सोनी, धीरज गुरंग और राजीव थापा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अमर उजाला, हिमाचल से गिरीश गुरनानी के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान जाने के बाद अमर उजाला में उठा-पटक जारी है, जिसके चलते लोग मौका मिलते ही दूसरे अखबारों में जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी आने वाले दिनों में अमर उजाला छोड़ सकते हैं.





