इन दिनों सभी बड़े अखबारों में तबादलों और जिम्मेदारियों के बदलाव का दौर चल रहा है. इस क्रम में भास्कर के पंजाब-हरियाणा के यूनिटों में भी तबादलों का दौर जारी है. दैनिक भास्कर, रोहतक के एनई अमित गुप्ता को अमृतसर भेजा जा रहा है. लुधियाना में तैनात डीएनई जितेंद्र श्रीवास्तव को रोहतक भेजा जा रहा है. रोहतक में स्थानीय संपादक के पद पर अभी किसी को नहीं भेजा गया है.
दूसरी तरफ लुधियाना कारपोरेट ऑफिस में तैनात डिप्टी एडिटर अमरजीत सिंह और समाचार संपादक सुरजीत सैनी का तबादला प्रबंधन ने चंडीगढ़ के लिए किया है. हालांकि इन लोगों के बदले जाने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, परन्तु इनका जाना तय है. भास्कर के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि जल्द ही इन लोगों को तबादला लेटर सौंप दिए जाएंगे. बताया जाता है कि कुछ और यूनिटों में जल्द ही बदलाव किए जाने वाले हैं.





