हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार रतन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. रतन सिंह बिना गलती फोर्स लीव पर भेजे जाने से नाराज थे. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर चीफ सब एडिटर बनाया गया है. रतन सिंह पिछले दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनकी गिनती अच्छे खेल पत्रकारों में होती रही है. वे हिंदुस्तान के अलावा दैनिक जागरण तथा अमर उजाला को भी कई शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि दो लोगों का तबादला दूसरी यूनिटों के लिए कर दिया गया है. सब एडिटर शैलेंद्र श्रीवास्तव को लखनऊ भेजा जा रहा है. वहीं दूसरे सब एडिटर मनोज सिंह का तबादला प्रबंधन ने कानपुर के लिए कर दिया है. ये दोनों लोग लम्बे समय से अमर उजाला को बनारस में अपनी सेवाएं दे रहे थे. समझा जा रहा है कि अभी कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं.





