यशवंत भाई, नमस्कार। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में आयोजित किए गए कथित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में की गई दलाली और उसके स्तर के बारे में पिछले कई दिनों से सुना जा रहा था। अजीत राय नाम के जो शख्स इस धंधे में लिप्त हैं उनके पत्रकारिता कैरियर के बारे में तो मैं नहीं जानता, लेकिन पंजाब केसरी में जो समाचार छपा है अगर वह सही है तो यह बड़ी ही चिंता का विषय है।
वैसे विभाग के अध्यक्ष राजबीर सिंह पर जनसंपर्क विभाग में रहते हुए एक-दो विवादित मामले अभी भी लंबित है। उनके बारे में भी आपको शीघ्र ही जानकारी भेजूंगा। उनकी नियुक्ति भी पूरी तरह से विवादों से दूर नहीं है। फिलहाल यह समाचार शेयर कर रहा हूं, इसे स्थान देने की कृपा करें। नीचे पंजाब केसरी में प्रकाशित खबर। खबर को ठीक से पढ़ने के लिए नीचे अखबार के फोटो पर क्लिक करें।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.






