अमर उजाला, सोलन से खबर है कि अशोक केडियाल का तबादला नाहन के लिए कर दिया गया है. वे कई सालों से ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. नाहन में भी उन्हें ब्यूरोचीफ बनाया गया है.उनकी जगह अखिलेश महाजन को सोलन का नया ब्यूरोचीफ बनाया जा रहा है. अखिलेश शिमला में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे 10 अप्रैल को सोलन में ज्वाइन करेंगे.
हिंदुस्तान, अरवल से खबर है कि सुशील सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है. संपादक अकु श्रीवास्तव के निर्देश पर सुशील को कार्यमुक्त किया गया है. सुशील पिछले चौहद सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि सुशील को बिना कोई कारण बताए हटाया गया है. इससे कई अन्य पत्रकारों में भी नाराजगी है. सुशील अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
दैनिक जागरण, मुगलसराय से कप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. वे पिछले कई सालों से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





