जैसी की सूचना थी वरिष्ठ पत्रकार तथा अमर उजाला, मेरठ के संपादक रह चुके सूर्यकांत द्विवेदी ने हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने दिल्ली में ज्वाइन किया है. सूर्यकांत ने पिछले दिनों ही अमर उजाला, नोएडा से इस्तीफा दिया था, तभी से उनके हिंदुस्तान में जाने के कयास लगाए जा रहे थे.
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उन्हें मेरठ में हिंदुस्तान का संपादक बना दिया जाएगा. प्रबंधन मेरठ में पुष्पेंद्र शर्मा के कार्यों से संतुष्ट है, लिहाजा उन्हें आगरा या बरेली यूनिट में संपादक बनाकर भेजा जा सकता है.





