जागरण ग्रुप के बच्चा अखबार आई-नेक्स्ट के सर्वेसर्वा आलोक सांवल कानपुर में एक अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें पेट में अल्सर है, जिसका इलाज चल रहा है. पिछले हफ्ते भर से अस्पताल में भर्ती आलोक सांवल को मिलने देखने काफी मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशल क्षेम ली. बताया जाता है कि आलोक सांवल पेट दर्द से परेशान थे. चेक कराया तो अल्सर निकला.
दवा से रोग ठीक न होने और दर्द काफी बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है.






