ये दोनों न्यूज एजेंसिया हैं. पीटीआई बोले तो प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया अंग्रेजी की जानी-मानी न्यूज एजेंसी है. आईएएनएस यानि इंडो एशियन न्यूज सर्विस भी चर्चित न्यूज एजेंसी है. लेकिन कई बार आईएएनएस वाले पीटीआई की खबर चोरी कर अपने नाम से चला देते हैं. इस बार तो आईएएनएस ने पीटीआई की पूरी खबर को ही उड़ा दिया. नेपाल में जनरल वीके सिंह ने पीटीआई से एक्सक्लूसिव बातचीत में जो कुछ कहा था, उसे आईएएनएस वालों ने चुराकर आईएएनएस की क्रेडिट लाइन देकर चला दिया.
इसे देख पीटीआई वालों ने सिर पकड़ लिया. मेहनत कोई और करे और क्रेडिट कोई और ले जाए. पीटीआई की तरफ से आईएएनएस को मेल भेजकर इस हरकत का विरोध किया गया और आगे से ध्यान रखने की नसीहत भी दी गई. देखना है कि आईएएनएस वाले आगे भी चोरी जारी रखते हैं या सुधर जाते हैं.





