दैनिक भास्कर, रोहतक से खबर है कि हेमंत अत्री को यहां का स्थानी संपादक बनाया गया है. रोहतक में पहली बार किसी को संपादक पद पर नियुक्ति दी गई है. अब तक यहां पर न्यूज एडिटर ही संपादकीय प्रभारी का दायित्व संभालता था. हेमंत से पहले एनई अमित गुप्ता यहां की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन उनके कामों से खुश नहीं था, लिहाजा उनका तबादला अमृतसर कर दिया गया.
हेमंत इसके पहले दिल्ली में दैनिक भास्कर के स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थे. उन्हें प्रमोट करके रोहतक में नेक्स्ट टू एडिटर बना दिया गया है. वे हरियाणा के स्टेट हेड व पानीपत के संपादक शिव कुमार विवेक को रिपोर्ट करेंगे. रोहतक यूनिट की लांचिंग भी शिव कुमार विवेक के नेतृत्व में ही हुई थी. बताया जा रहा है कि हरियाणा की हिसार, पानीपत, भिवानी समेत राज्य की सारी यूनिटें शिव कुमार विवेक को रिपोर्ट करेंगी.






