जी समूह ने भरत रंगा को प्रमोट करके चीफ कंटेंट एवं क्रिएटिव ऑफिसर बना दिया है. रंगा जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज में इंटरनेशनल ऑपरेशन में एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर के पद पर कार्यरत थे. भरत जी ग्रुप के एमडी कम सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे. वे 1998 से ही जी के साथ जुड़े हुए हैं. इन्होंने जी सिनेमा, प्रीमियर, एक्शन, क्लासिक सिनेमा के बिजनेस हेड के रूप में भी काम किया है.





