गुजरात समाचार के आनलाइन एडिशन ग्लोबल न्यूज सर्विस (जीएनएस) के संवाददाता गौतम पुरोहित पर आज सुबह पांच- छह बजे के बीच गांधीनगर में कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है. पुरोहित इस वक्त आइसीयू में भर्ती हैं. खबर के अनुसार गुजरात विधानसभा सत्र के दौरान जो पोर्नकांड प्रकाश में आया था, उसको ध्यान में रखकर यह हमला करवाया गया है.
गौतम जीएनएस के पहले दिव्य भास्कर के लिए काम करते थे. ऐसी भी चर्चा है कि गुजरात विधानसभा सत्र के दौरान पोर्नकांड से हरकत में आने वाले मंत्री ने हमला करवाया है. गौतम पर हमले की खबर को सुनते ही गुजरात के पत्रकार मित्रों, मीडिया के लोग गांधीनगर पहुंच गये हैं.





