पत्रिका, रायपुर को बड़ी संख्या में लोग छोड़कर जा रहे हैं। पिछले एक महीने में पांच लोगों ने संपादक गिरिराज शर्मा का साथ छोड़ दिया। इसमें चार लोगों ने भास्कर ज्वाइन किया है। फोटोग्राफर नरेंद्र बंगाले, जस्ट रिपोर्टर मनीष पांडेय, जस्ट के डेस्क से तन्मय अग्रवाल ने छोड़ दिया। तन्मय जस्ट रायपुर की रीढ़ माने जाते थे। देवेश तिवारी ने भी पत्रिका को छोड़ दिया। उन्होंने साधना न्यूज ज्वाइन किया है।
इससे पहले पिछले महीने पत्रिका के मालिक निहार कोठारी ने संपादक को टीम छोटी करने का निर्देश दिया था। अब लोग नौकरी से निकाले जाने से पहले ही छोड़कर भाग रहे हैं। हालांकि इससे संपादक की टेंशन बढ गई है। अभी संपादक ने कई फेरबदल किया था। कुछ दिन पहले गोविंद ठाकरे को सिटी में सेकेंड इंचार्ज बनाकर भेजा था। उन्हें दोबारा वापस ब्यूरो में भेज दिया गया। संपादक ने सिटी में भी कई बदलाव किए हैं। प्रमोद साहू को सिटी में क्राइम बीट दी गई है।






