अंग्रेजी बिजनेस न्यूज़ चैनल ब्लूमबर्ग यूटीवी के बिजनेस हेड दीपक लांबा ने इस्तीफा देकर नई पारी कुछ नया करने का ऐलान किया है. वे 2010 की शुरुआत से इस चैनल में कार्यरत थे. उनका कहना है कि वे जल्द ही एक मीडिया समूह में कुछ नया करने जा रहा हूं. लांबा ने करियर की शुरुआत ‘हंगामा’ चैनल से की. वे वायकॉम ब्रांड सोल्यूशन और एमटीवी इंडिया में भी रहे.
उधर, एक अन्य सूचना के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फंड ‘इंडिया वैल्यू फंड एडवाइजर्स’ (आईवीएफए) में हरेश चावला की नियुक्ति भारत में पार्टनर के बतौर की गई है. चावला इससे पहले नेटवर्क18 समूह में सीईओ थे.





