ललितपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की माता जी विमला देवी शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सुनते ही जिले के सभी पत्रकारों में शोक की लहर छा गयी. विमला देवी शर्मा माता जी का अंतिम संस्कार नगर के खिर्कापुरा स्थित मुक्तिधाम में वैदिक रीती रिवाज के अनुसार किया गया. इस अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित सभी पत्रकार सम्लित रहे. पत्रकारों ने मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.
प्रेस क्लब के महामंत्री रवि चुंगी ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की माता जी के निधन पर पत्रकार भवन मे 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शोक सभा आयोजित की गयी है. उन्होंने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वह शोक सभा मे सम्लित होकर स्व. विमला शर्मा जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें.






