कपिल गंगा टीवी के संस्थापक डायरेक्टर रहे स्व. ऋतुराज शुक्ल की पहली पुण्यतिथि 8 नवम्बर पर बस्ती मण्डल की नामी गिरामी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए बस्ती प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता कपिल गंगा प्रशासनिक भवन पर भी सवेरे से लगा रहा। इस मौके पर सभी लागों ने स्वर्गीय ऋतुराज शुक्ला एवं उनके कार्यों को याद किया, जिन्होंने न केवल पत्रकारिता बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए भी काफी प्रयास किए थे।
बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर उदयभान ने कहा कि ऋतुराज शुक्ला ने दलितों और शोषितों को आवाज देने के लिए ही चैनल की स्थापना की थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीशजी दूबे ऋतुराज शुक्ला को यादकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाये। कबीना मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने भाव-भीनी श्रद्धांजलि देते हुए स्व. ऋतुराज शुक्ल को सच्चा पत्रकार बताया, जो जीवन पर्यन्त आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राज किशोर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान स्व. ऋतुराज शुक्ल के अनुज एवं राष्ट्रीय चैनल के एडिटर प्रसून शुक्ला के बारे में डुमरियागंज सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता जगदम्बिका पाल ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सपनों को स्व. ऋतुराज शुक्ल की उनुपस्थिति में प्रसून शुक्ला को ही आगे बढ़ाना है। शारदा विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ए. राम पाण्डेय ने स्व. ऋतुराज शुक्ल के बस्ती मण्डल के शिक्षा के योगदान को सराहा और कहा कि यह प्रयास पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए रोजगार में सहायक माना। गोरखपुर में पैतृक गांव सीहापार में बीएड कालेज की स्थापना के सपने को याद करते हुए उन्होंने आशा किया कि कपिल गंगा परिवार जल्दी ही कालेज का निर्माण करेगा। न्यूज एजेन्सी पीटीआई के दिल्ली में करेस्पाडेन्ट प्रसून श्रीवास्तव ने स्व. ऋतुराज शुक्ल को अपना आदर्श बताया और कहा कि उनके दिखाये गये रास्ते से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे।
इस मौके पर प्रथम ऋतुराज शुक्ला पत्रकारिता सम्मान दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार सुरेन्द्र पाण्डेय और वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव को दिया गया, जिन्हें बस्ती प्रेस क्लब में पुरस्कार राशि के साथ शॉल और स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इस मौके पर बस्ती प्रेस क्लब में तमाम पत्रकार सहित बस्ती के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रेस रिलीज






