बेगूसराय से सूचना मिली है कि आज सुबह राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार व ब्लागर मनीष राज के पिता रविंद्र प्रसाद सिंह का शव कुरहा बाजार में पड़ा मिला. इलाकाई साहबपुर कमाल थाने के थानाध्यक्ष ने जब आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई तो पता चला कि ये मनीष राज के पिताजी हैं. आनन फानन में घरवालों को सूचना दी गई. 45 वर्षीय रविंद्र प्रताप सिंह मानसिक रूप से इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे.
कई बार वे बिना बताए घर से निकल जाते थे. परिवार के लोग उन्हें खोजकर ले आते थे. इसी क्रम में मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. उन्हें मानसिक दिक्कत के अलावा अन्य कोई बीमारी नहीं थी. 45 वर्ष के कम उम्र में निधन से घर वालों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है. आज शाम परिजनों व परिचितों ने अंत्येष्टि कर दी. परिवार में दो बेटे और एक बहन हैं. मनीष राज सबसे बड़े हैं. वे भड़ास ब्लाग के शुरुआती सदस्यों में से रहे हैं. बाद में वे कोचिंग पढ़ाने फिर अखबार में पत्रकार के रूप में काम करने में जुट गए.





