Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आशीष बग्‍गा बने इंडिया टुडे के ग्रुप सीईओ, कली पुरी को अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी

टीवी टुडे में आदित्‍य बिड़ला ग्रुप के पूंजी निवेश करने की खबरों के बीच एक महत्‍वपूर्ण बदलाव हुआ है. अरुण पुरी प्रिंट, इलेक्‍ट्रानिक तथा ऑनलाइन मीडिया की संभी कंपनियों को अब इंडिया टुडे ग्रुप के अंतर्गत एक छतरी के नीचे लाने जा रहे हैं. इस क्रम में उच्‍च स्‍तर पर कुछ महत्‍वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इंडिया टुडे के सीईओ आशीष बग्‍गा को प्रमोट करके इस नई नवेली कंपनी का ग्रुप सीईओ बना दिया गया है. आशीष अरुण पुरी को रिपोर्ट करते रहेंगे.

एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण बदलाव के क्रम में कली पुरी को भी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. कली को पब्लिकेशन के अलावा चीफ सिनर्जी ऑफिसर की भी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है. अरुण पुरी कंपनी के चेयरमैन तथा एडिटर इन चीफ के पद पर बने रहेंगे. इंडिया टुडे समूह की कई कंपनियां अलग-अलग ब्रांड नेम के साथ समाचार पत्र, पत्रिका, बुक्स, डायरेक्टरीज, टेलीविजन, रेडियो, म्यूजिक, इंटरनेट, मोबाइल, ई-कॉमर्स, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर्स, कस्टम पब्लिशिंग, सिंडिकेशन, ईवेंट्स, डाटाबेस मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई क्षेत्रों में कार्यरत है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...